श्रीराम मंदिर परिसर में दीप यज्ञ
श्रीराम मंदिर परिसर में दीप यज्ञ
दमोह| शहरकी शांतिनगर कालोनी के श्रीराम मंदिर परिसर में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान शाम के समय 7 बजे सामूहिक रूप से दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने एक साथ असंख्य दीप जलाकर गायत्री शक्तिपीठ द्वारा चलाए जा रहे सप्त आंदोलनों के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।