पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. सोनवलकर सार्क अवाॅर्ड से सम्मानित

डॉ. सोनवलकर सार्क अवाॅर्ड से सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीयस्तर पर आयोजित सार्क समन्वय गोष्ठी में दमोह के व्याख्याता डॉ. आलोक सोनवलकर को सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्य के लिए सार्क अवार्ड 2014 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कुलपति प्रो. डॉ. सोहनराज तातेड़ नेपाल के प्रतिनिधि मधुर सेन, अंतर्राष्ट्रीय संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी प्रो. एसपी सिंह ने डॉ. सोनवलकर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

गौरतलब हो कि यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच काठमांडू नेपाल एवं भारतवर्ष के द्वारा कृष्णा मेनन सभागार, सुप्रीम कोर्ट परिसर नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। आयोजित संगोष्ठी का विषय दक्षेस के सदस्य राष्ट्रों के सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता स्वरूप से भावी विकास की संभावना रखा गया था।

गोष्ठी में सार्क देशों भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। संगोष्ठी में भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।