फील्ड पर काम करने के बताए गए तरीके
एकीकृतबाल विकास सेवा द्वारा आईसीडीएस तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं पोषण स्तर सुधार परियोजना के अंतर्गत समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्निप की क्षेत्रीय प्रबंधक अर्चना शर्मा सहायक संचालक सुशीला कुसराम परस्ते मौजूद रहीं। इस अवसर पर अर्चना शर्मा ने कार्यशाला पृष्ठभूमि उद्देश्य मुख्य घटक एवं आगामी गतिविधियां के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही फील्ड पर कैसे काम करें। इसके बारे में बताया गया।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे रही हैं। यदि उन्हें शिक्षा के साथ उचित मार्गदर्शन दिया जाए तो वह स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दिखा देती हैं। इसके लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में दमोह जिले में होने वाली स्निप की विभिन्न प्राथमिकतानुसार विभिन्न गतिविधियों को विस्तार पूर्वक समझाया गया साथ ही इन गतिविधियों के क्रियान्वयन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं उनके उत्तरदायित्वों के निर्वहन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान संविदा पर्यवेक्षक नीलम कश्यप एवं आकांक्षा अग्निहोत्री द्वारा सभी प्रतिभागियों का पंजीयन कर उन्हें प्रशिक्षण चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही स्निप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं क्रियान्वयन संबंधी निर्देशों का सेट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजपाल कौर ने भी आईसीडीएस तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं पोषण स्तर सुधार के लिए विभिन्न सुझाव देते हुए उन्हें क्रियान्वित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में सीमा गोस्वामी सहायक, गणेश तिवारी, राजकुमारी पंद्राम सहित समस्त पर्यवेक्षक मौजूद रहीं।
दमोह। पर्यवेक्षकों को संबोधित करतीं मुख्य अतिथि अर्चना शर्मा।
दमोह। कार्यशाला में उपस्थित महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक।