पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादा दादी, नाना नानी दिवस मनाया

दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह : स्थानीयकेंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को दादा-दादी,नाना-नानी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्कूल की प्रभारी प्राचार्य दीपा द्विवेदी एवं बच्चों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें स्वागत गीत, कविता पाठ, नाटिका तथा बरेदी नृत्य प्रस्तुति दी गई।उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय में पधारे दादा-दादी,नाना-नानी ने मंच से अपने अनुभव को बच्चों के बीच बांटा। एवं समाज में बुजुर्गों के महत्व के बारे में बताया। अंत में एचजी अहिरवाल ने सभी का आभार किया।