युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान शुरू
दमोह : भाजपाद्वारा देशभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर सदस्य बनाए जाएंगे। इसी क्रम में शुक्रवार से दमोह जिले में प्रत्येक मंडल स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने सदस्यता के स्टाल लगाकर सदस्य बनाए। दमोह के घंटाघर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी एवं जिला सदस्यता प्रभारी रीतेश सोनी के नेतृत्व में करीब 3 घंटे तक करीब एक हजार सदस्य बनाए गए। इस दौरान अमरदीप जैन, बृजेंद्र अहिरवाल, अमित बजाज, अभिषेक राय, भरत यादव, विक्की ठाकुर, मोंटी रायकवार, राम मिश्रा मौजूद रहे।