पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस आयोजन के लिए समिति गठित

मतदाता दिवस आयोजन के लिए समिति गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह : राष्ट्रीयमतदाता दिवस 25 जनवरी 2015 पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए कलेक्टर ने समिति गठित की है। यह समिति कॉलेज स्तर पर हिन्दी निबंध, वाद-विवाद एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित कराएगी। कलेक्टर द्वारा गठित इस समिति में राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संयोजक डॉ. कमल चौरसिया, राजनीति विज्ञान सदस्य डॉ. इंदिरा जैन, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जीपी अहिरवाल, डॉ. हेमलता वर्मा, डॉ. केएस बामनिया को शामिल किया गया है। समिति आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रतियोगिताएं आयोजित कराएगी।