- Hindi News
- कार्यशाला में जाएंगे दमोह के डॉक्टर दंपती
कार्यशाला में जाएंगे दमोह के डॉक्टर दंपती
कार्यशाला में जाएंगे दमोह के डॉक्टर दंपती
दमोह.जीवन जीने के बदलाव एवं भोजन की आदतों में आए परिवर्तन के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो रही हैं, इनमें सुधार करने के लिए देश के चिकित्सकों की वैज्ञानिक कार्यशाला 19 सितंबर को आगरा के एक होटल में आयोजित की जा रही है। इसमे देशभर के 80 चिकित्सक भाग ले रहे हैं। मप्र से डॉ. केदार शिवहरे एवं डॉ. स्नेह शिवहरे को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला में ह्यूमन गट माइक्रोबोडाटा एंड हेल्थ एवं बदलते जीवन यापन में एंटी आक्सीडेंट की भूमिका जैसे गंभीर विषय पर राष्ट्र के प्रमुख वैज्ञानिक चिकित्सकों के व्याख्यान होंगे। उपरोक्त कार्यशाला ह्यूमन बाॅयोलॉजीकल इंस्टीट्यूट हैदराबाद द्वारा आयोजित की जा रही है।