नोहटा निवासी युवक को करंट लगा
नोहटा निवासी युवक को करंट लगा
दमोह.नोहटा थाना क्षेत्र निवासी मानूम पिता जमील खान (20) को करंट लगने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
सियारके काटने से दो जख्मी
दमोह.सियार ने मुडिया पालर निवासी मंगल पिता नन्नेभाई अहिरवाल (20) एवं पालाखुर्द निवासी सिरपत आदिवासी को सियार ने काट लिया। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
टक्करसे युवक घायल
दमोह.देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणकुटी के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से कमलेश नामदेव को घायल होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।