- Hindi News
- जन धन योजना के 46 हजार से ज्यादा खाते खुले
जन-धन योजना के 46 हजार से ज्यादा खाते खुले
जन-धन योजना के 46 हजार से ज्यादा खाते खुले
दमोह.जिले में जन-धन योजना के तहत 16 अगस्त से अब तक 46 हजार आठ खाते खोले गए हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक बीएल राय ने बताया कि सभी बैंकों में इस कार्य को प्राथमिकता से किया जा रहा है।
जगन्नाथपुरीतीर्थ यात्रा ट्रेन 16 को जाएगी
दमोह.मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के तीर्थ यात्रियों को जगन्नाथपुरी की तीर्थ यात्रा के लिए 16 सितंबर को रात 9.45 बजे दमोह स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी। तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को 16 तारीख की शाम 6 बजे रेल्वे स्टेशन दमोह पहुंचने के लिए कहा गया है।
वाहनसुपुर्दनामा में लें अन्यथा नीलामी होगी
दमोह.पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को सुपुर्दनामा में लेने को कहा गया है अन्यथा उनकी नीलामी होगी। थाना प्रभारी जबेरा ने बताया कि थाना में विभिन्न अपराधों में दो पहिया, चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं। उन वाहनों के मालिकों द्वारा आज तक अपने वाहन सुपुर्दनामा में नहीं लिए हैं। उन्होंने बताया वाहनों का यदि वाहन मालिक सुपुर्दनामा में नहीं लेते तो वाहनों की नीलामी प्रक्रिया की जाएगी।