पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुदी पड़ी सड़क में भरा पानी , हादसे का खतरा

खुदी पड़ी सड़क में भरा पानी , हादसे का खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह- थरिया सड़क मार्ग पर इन दिनों में निर्माण कार्य चल रहा है। लोको क्षेत्र से मेन रोड तक सड़क को खोदा गया है जिसमें से आधे मार्ग में ज्यादा गहराई ज्यादा होने कारण बारिश का पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बनती है। दूसरी ओर सड़क की ऊंचाई ज्यादा है जिससे वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों के फिसलकर गिरने का डर बना रहता है। इसके आगे सड़क पर पड़ी मिट्टी से कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

जोरतला निवासी राजेश गिरी ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन काम से दमोह आना पड़ता है और लौटते समय रात हो जाती है लेकिन सड़क निर्माण के कारण परेशानी हो रही है। स्थानीय राजेश ने बताया कि उनके वार्ड में लंबे समय समस्या बनी है पहले धूल के कारण लोगों को परेशानी होती थी लेकिन अब कीचड़ पानी भराव से समस्या हो रही है। लोगों ने शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।

दमोह। दमोह पथरिया मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर तालाब जैसे हालत बन गए हैं। बारिश का पानी भरा होने से यहां हादसे का डर है।