निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक
दमोह| शासकीय लक्ष्मणकुटी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों का शुक्रवार को सहायक संचालक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल बंद पाया गया। योजना अधिकारी एके जैन ने बताया कि शासकीय प्राइमरी स्कूल टपरिया टोला सिंगपुर दोपहर 3.50 बजे बंद पाई गई। इस शिक्षक लोकराम पटेल एवं मालती स्वर्णकार गैरहाजिर पाई गईं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल रोजाना एक बजे खुलता है और दोपहर साढ़े तीन बजे बंद हो जाता है। इसके बाद नवीन मिडिल स्कूल सिंगपुर के निरीक्षण के शिक्षिका रश्मि जैन बिना स्वीकृत आवेदन के 4 फरवरी से अभी तक गैरहाजिर पाई गईं। सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।