तैयारियां पूर्ण, आज बिखरेगी कला, संस्कृति की झलक
नोहटा महोत्सव की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा
भास्कर संवाददाता| बनवार
देश भर में ख्याति प्राप्त नोहटा महोत्सव का पांच वर्ष बाद दोबारा आगाज हो रहा है। 13 एवं 14 फरवरी को महोत्सव की शुरूआत होगी। जो दोपहर से देर रात तक चलेगा। जिसमें देश प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। लोककला से ओत-प्रोत इस महोत्सव को इस बार जनसहयोग व जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल ने जायजा लिया। जिसमें जबेरा विधायक प्रताप सिंह, पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव, इदरीश भाइजान, मुन्ना भैया, भावसिंह, रूपनारायण मिश्रा, अंकुर, आभास, निखिल, भगवत सिंह शामिल रहे।
गौरतलब हो कि नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन विगत पांच वर्ष से बंद है। जिसे शुरू कराने की मांग समूचे क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधि निरंतर शासन से की जा रही है। लेकिन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत पर मनाए जाने वाले लोक महोत्सव पर शासन का निर्णय पांच वर्ष अटका हुआ है। इस महोत्सव को शुरू कराने के लिए 9 जनवरी को आम बैठक दमोह में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ जिले के बुद्विजीवी वर्ग ने गहन विचार विमर्श के बाद जनसहयोग के माध्यम से 13 व 14 फरवरी को इसे मनाने का निर्णय लिया था।
जिसकी शुरूवात आज से नोहटा के हाई स्कूल प्रांगण नोहलेश्वर मंदिर में होगी।
नोहटा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अतिथि।