वसंत पंचमी को लग्नोत्सव और महाशिव रात्रि को होगा स्वयंवर
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र बांदकपुरधाम में आज वसंत पंचमी पर हजारों लोग भोलेबाबा के दर्शनों के लिए पहुंचेगे। हालांकि दो दिन पहले ही सैकड़ों कांवरिया बांदकपुरधाम पहुंच चुके हैं। शनिवार की सुबह ब्रम्हमुहूर्त से ही श्रद्धालु भगवान के जलाभिषेक करेंगे। लोगों की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। मेला परिसर में सुरक्षा के लिए दमोह सहित आसपास के थानों से पुलिस बल को तैनात किया गया है। वसंत पंचमी की मध्य रात्रि में भगवान भोले नाथ की लग्नोत्सव में हजारों लोग शामिल होंगे। रात 11 बजे से रुद्राभिषेक पूजन के बाद मां पार्वती का पूजन होगा। इसके बाद श्रीशुक्त पाठ किया जाएगा। लग्नोत्सव पूरी रात चलेगा। पंडित राम कृपाल पाठक ने बताया कि लग्नोत्सव में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार पूजन आदि के बाद 11 वार अभिषेक किया जाता है जिसे लघु रुद्राभिषेक पूजन भी कहते हैं। भगवान का लग्नोत्सव पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उत्सव के चलते लगुन पत्रिका वाचन करते करते रात्रि के तीन बज जाते हैं। आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर होने वाले गौरी शंकर स्वंवर की तैयारियां लग्नोत्सव के साथ शुरु हो जाती है।
वसंत पंचमी पर लगेगा विशाल मेला
दमोह। प्राथमिक सहकारी कृषि शाख समिति बकैनी में शुक्रवार को पहली बार अंगूठा लगाकर राशन का वितरण हितग्राहियों को किया गया। यह सरकार द्वारा राशन बांटने की नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें हितग्राही को अब स्वयं का अंगूठा लगाकर ही राशन मिल सकेगा। सरकार की मंशा है कि हितग्राही को योजना का पूरा लाभ मिल सके। इस नई व्यवस्था को कई लोगों ने अच्छा बताया तो वहीं कुछ हितग्राही कहते नजर आए कि अब एक ओर नई समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसके पहले किसी को भी शाख समिति में भेजकर सामाग्री मंगवा ली जाती थी। लेकिन अब स्वयं को ही जाना पड़ेगा। अजमेर सिंह , साहब सिंह, रामप्रसाद अहिरवार, चरण सिंह ने बताया कि यह अब अच्छा हो गया, राशन बांटे जाने में हो रही अनियमितताओं को रोका जा सकेगा। इस संबंध में सेल्समेन कमोद सिंह से पूछा तो बताया कि आज से मशीन द्वारा ही राशन बांटा जाएगा। अगर हितग्राही के अंगूठे आने मेें समस्या अाती है तो उसके परिवार के किसी भी सदस्य का आधार नंबर लिंक कर राशन दिया जा सकता है।
देवी जी कि स्थापना के लिए ग्राम मे निकली शोभा यात्रा
पथरिया| जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत रजवास में देवी की प्रतिमा स्थापना की जाना है। जिसके चलते शुक्रवार को गांव में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्राम की महिलाएं व बालिकाएं ने अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, तो वही बच्चे बैन्ड पार्टी की धुन में नाचते हुए आगे चले रहे थे। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची। जहां पर समापन किया गया।
दमोह। बरमान से जलभर कर कांवरियां बांधकपुरधाम पैदल पहुंच रहे हैं।