पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठवीं की मार्कशीट लाओ तभी काम पर रखा जाएगा

आठवीं की मार्कशीट लाओ तभी काम पर रखा जाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल में सालों से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से अब आठवीं पास की मार्कशीट मांगी जा रही है। अंकसूची जमा नहीं करने पर उन्हें काम से निकाला जा रहा है। जबकि अस्पताल में सफाई का कार्य करने वाले अधिकांश कर्मचारी अनपढ़ हैं तो कुछ पांचवी पास है। ऐसे में प्रबंधन के इस आदेश ने उन्हें संकट में डाल दिया है।

सोमवार को जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सभी कर्मचारियों ने एकत्रित होकर अस्पताल परिसर में नारेबाजी की और कलेक्टर को आवेदन देते हुए मामले से अवगत कराने की बात कही। वहीं आदेश वापस नहीं लिए जाने और उन्हें सुचारू रूप से काम पर नहीं रखे जाने के विरोध में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। इस दौरान सुबह से अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था ठप रही। हालांकि दोपहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई।

सफाई कर्मचारी विमला, गीता, लक्ष्मी, नीलम, कमला, सुधा, रानू, ममता, निशा आदि ने बताया कि अस्पताल में 36 महिलाएं और 2 पुरुष सफाई काम में लगे हैं। जिनमें से कुछ 10 साल तो कुछ 8 और 6 साल से सेवाएं दे रहें हैं और गंदगी साफ कर रहे हैं, वे सभी गरीब परिवार के सदस्य हैं और पढ़े लिखे भी नहीं हैं उन्हें काम से हटाने के लिए उनसे आठवीं की मार्कशीट मांगी जा रही है जब वह पढ़े लिखे ही नहीं है तो मार्कशीट कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि पंद्रह दिन पहले उन सभी को सिविल सर्जन ने नोटिस दिया था कि वे मार्कशीट लेकर आए और आज पुन: आठवीं की मार्कशीट मांगी और काम से निकालने के लिए कहा। इसलिए उन्होंने सुबह से काम बंद कर अपनी समस्या कलेक्टर के समक्ष रखने बैठक की और अस्पताल प्रबंधन को भी अपनी समस्या से अवगत कराया।

इसके बाद भी यदि उनसे मार्कशीट मांगी जाती है तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। राष्ट्रीय गरिमा अभियान के चंद्रेश बाल्मीकि ने भी कर्मचारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने की बात कही है।

भोपालसे लेटर आया है

सिविलसर्जन डॉ. गिरीश जैन ने बताया कि शासन से लेटर आया है कि टेंडर प्रक्रिया की शर्तों का पालन कराने शासन से लेटर आया है। टेंडर की शर्तों का पालन कराने के लिए कहा गया है। इसमें प्रबंधन की कोई गलती नहीं है टेंडर के अनुसार ही कर्मचारियों को रखने एवं उनके भुगतान आदि के संबंध में निर्देश दिए गए हैं यदि टेंडर शर्तों का पालन नहीं किया ज