पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक के नीचे बाइक

ट्रक के नीचे बाइक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही एक की मौत

अस्पताल में भर्ती

घायलों को उठाया

देहातथाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका टीवीएस एजेंसी के पास सोमवार की शाम करीब साढे़ छह बजे भीषण सड़क हादसे में दमोह तहसील में पदस्थ क्लर्क के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कटनी में पदस्थ एसआई और रिटायर सैनिक के बेटे को गंभीर चोंटे अाई हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया है।

सोमवार की शाम करीब साढे़ छह बजे जबलपुर नाका निवासी क्लर्क अशोक यादव का 20 वर्षीय बेटा गोलू यादव बाइक से अपने साथी हटा निवासी अरविंद्र उर्फ बाला पिता नर्मदा पटेल (20) एवं रामजी पिता जय सिंह राजपूत (19) के साथ बाइक क्रमांक एमपी 34 एमडी 8289 से बाजार से घर जा रहा था कि तभी सड़क पार करते समय जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 जी 9085 की चपेट में गए जिससे बाइक चालक गोलू की मौके पर ही मौत हो गई और एसआई नर्मदा का बेटा अरविंद और रिटायर सैनिक का बेटा रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल भेजा। घायलों को देखने प्रशासन की ओर से एसडीएम मनोज सिंह ठाकुर, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव, सीएसपी सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक हादसे के बाद भाग गया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रैफर कर दिया गया है। वहीं रामजी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। काफी देर तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

घायल रामजी ने बताया कि वह दमोह में पीजी कॉलेज में बीएससी थर्ड सेम की पढ़ाई कर रहा है सोमवार को वह अपने साथी अरविंद के साथ कॉलेज आया था।

शाम के समय कॉलेज से लौटते समय उसे उसका मित्र गोलू मिल गया और वह उसके साथ उसके घर जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा की चपेट में आए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

दमोह। जबलपुर नाका के पास सोमवार की शाम भीषण हादसे में एक बाइक चालक की मौत,दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक के नीचे फंसी बाइक। माैके पर लगी लोगों की भीड़। घायलों