पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन शिविर हर 10 तारीख को लगेगा

पेंशन शिविर हर 10 तारीख को लगेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह|शासकीय सेवकोंको रिटायर होने के बाद देय स्वत्वों के भुगतान के लिए कठिनाई को दूर करने समय सीमा के अंदर पेंशन प्रकरणों का निपटारा कराए जाने के निर्देश कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि समय सीमा के अंदर पेंशन प्रकरणों के निपटारा कराए जाने एवं रही समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टोरेट कक्ष क्रमांक 53 में पेंशन शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 10 तारीख को किया जाएगा। इस दिन अवकाश होने की दशा में शिविर अगले कार्य दिवस में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यालय में लंबित सेवा निवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण लेकर सहयोगी कर्मचारी के साथ उपस्थित होकर जिले में लंबित पेंशन प्रकरणें का शत-प्रतिशत निराकरण कराना सुनिश्चित करें।