पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉटों में गंदगी पाए जाने पर जुर्माना किया जाए:कलेक्टर

प्लॉटों में गंदगी पाए जाने पर जुर्माना किया जाए:कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों की सोमवार को बैठक हुई। जिसमें कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि शहर में प्रतिदिन साफ-सफाई प्रतिदिन करवाई जाए और खाली पड़े प्लाटों में गंदगी पाए जाने पर प्रतिदिन के मान से जुर्माना संबंधित प्लाट ऑनर पर लगाया जाए। संपत्ति कर वसूली की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा नगर पालिका के सभी सुपरवाइजर को वसूली का लक्ष्य दिया जाए और जो भी लक्ष्य से कम वसूली करता है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसके अलावा शहर में नियमित साफ-सफाई हो तथा शहर की सड़कों में जमी धूल साफ करवाई जाए। जहां भी अतिक्रमण हुए हैं उन्हें हटाया जाए। उन्होंने सर्किट हाऊस के नीचे दुकान-मकानों के अतिक्रमण की चर्चा कर नाराजगी संबंधित के विरुद्ध जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीजी कालेज परिसर से लगे मकानों पर गंदगी कचरा डालने वालों के विरुद्ध जर्माना की कार्रवाई के निर्देश दिए।

श्री सिंह ने कहा नगर पालिका कर्मचारी अपने अधिकारों को जानें और कार्रवाई करें। कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ सुधीर सिंह से कहा कि जो कर्मचारी काम में कोताही बरत रहे हैं, उन्हें हटाया जाए अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। बैठक में एक करोड़ संपत्ति कर के विरुद्ध वसूली की जानकारी नगर पालिका कर्मी नहीं दे पाए। जिस आगामी बैठक में पूर्ण जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।