पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ों के अनुभव हमारे रास्ते को मजबूत करते हैं: सिंह

बड़ों के अनुभव हमारे रास्ते को मजबूत करते हैं: सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवोदयविद्यालय में पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय इंदौर, लखनऊ, भोपाल, सागर जबलपुर, दमोह दूर दूर से छात्र आए। सभी ने गुलाब गार्डन में विभिन्न फूलों के पौधा रोपण किया गया। एमपी हाल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

पूर्व छात्रों का परिचय पुष्पगुच्छ भेंट करके हुआ। उप प्राचार्य डीपी सिंह पूर्व छात्र सम्मेलन का महत्व बताते हुए कहा कि जिस प्रकार छाता बारिश से हमारी सुरक्षा करता है वैसे ही शिक्षक एवं वडे भाई बहन जीवन में हर परिस्थिति में हमारी सुरक्षा एवं मार्ग दर्शन करतेे है, उनके अनुभव हमारे रास्ते को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम प्रभारी एसके अग्रवाल कहा कि यह कार्यक्रम मात्र औपचारिकता नहीं है बल्कि नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण दिशा सूचक है। ताकि वे इन छात्रों से सीख लेकर अपने भविष्य को निर्धारित कर सके। पूर्व छात्र नीलेश गुप्ता कम्पनी सेक्रेट्री ने 11 वी एवं 12 वी के अध्ययनरत छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए टाइम मैनेजमेंट एवं हार्डवर्क पर जोर दिया और कहा कि हमें अपने समय को किस प्रकार निर्धारित करते हुए काम करना चाहिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें अपने आप को कम नही आंकना चाहिए। पूर्व छात्र आनंद जैन ने कहा हंस संस्था जो भूतपूर्व छात्रों द्वारा चलाई जा रही है अर्थिक अन्य किसी मुसीबत में फसे छात्रों का सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी डाॅ. सचिन जैन और डाॅ. अमजद खान ने भी छात्रो को सफलता के मूल मंत्र बताए। कार्यक्रम में पूर्व छात्र शंकर, विमल, अनिल, हदेश बद्री, चेतन, दिनेश, शिवकुमार, विजय, भूपेंद्र, डाॅ. वीरेद्र सिंह, दीप्ती राय, सीमा झारिया एवं उसके अलावा अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। विद्यालय के सन् 2013 के जिन छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अकं हासिल किए उन्हे हंस सस्था द्वारा कुलदीप नरेलिया, हिमाशु जैन, संस्कृति तंतुवाय एवं अंकुर राठी को पुरस्कार प्रदान किए गए। डाॅ. सचिन जैन नेत्र रोग विशेषज्ञ ने छात्रों को आंख की देखभाल के टिप्स बताए। कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय द्वारा एवं भूतपूर्व छात्र डॉ. सलभ मेहता द्वारा श्रुति जैन को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों का मार्गद