- Hindi News
- 12 दिनों में 1823 क्विंटल हुई धान की खरीदी
12 दिनों में 1823 क्विंटल हुई धान की खरीदी
भास्कर संवाददाता| तेंदूखेड़ा
नगरके धान खरीदी केंंद्र में शनिवार तक 12 दिनों में 1823 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इस वर्ष धान की पैदावार कम होने से खरीदी केंद्र में कम किसान पहंुच रहे हंै। इसके अलावा धान की शासन के द्वारा चाही गई एफएक्यू किस्म होने के कारण खरीद केंद्र में अनेक किसानों की धान को रिजेक्ट कर दिया गया है। केंद्र से शुक्रवार को दमोह बेयर हाउस में धान से लोड एक ट्रक जिसमें 140 बोरी धान लोड थी वेयर के मेनीजर ने रिजेक्ट कर वापस भेज दी। इसके बाद खरीदी केंद्र से संपूर्ण किसान को सौंप दी गई। किसानों की धान रिजेक्ट होने के कारण किसान अपनी धान व्यापारियों को बेच रहे हैं।
पिछले वर्ष केंद्र में 12 हजार 343 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। इस वर्ष अभी 14 दिनांे में मात्र 1823 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। ब्लाक में तेंदूखेड़ा, समनापुर, सर्रा, पुरा करोंदी, एवं माढ़नखेड़ा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं।
तेंदूखेड़ा खरीदी केंद्र में 797 किसानों के रजिस्ट्रेशन किए गए थे जिनमें से 11 किसानों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए अब 786 किसान बचे हैं। इसके अलावा 24 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई थी लेकिन किसानो को जानकारी के आभाव के कारण साथ ही धान की पैदावार कम होने से खरीदी केंद्र पर धान की आवक कम हो रही है। समिति प्रबंधक मधुसूदन दुबे ने बताया कि 24 नवंबर को धान खरीदी चालू है। शनिवार तक 12 दिनों में कुल 1823 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। पहले की अपेक्षा केंद्र पर घान की आवक कुछ हद तक बढ़ रही है।
हटा। मंडी डाक नीलामी नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं।