इलाज के दौरान मौत
दमोह : जबलपुरनाका निवासी ताराबाई पति राजेंद्र चौहान (50) को सोमवर की रात बीमारी के चलते मौत हो गई। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इसी प्रकार भटिया निवासी शिवरानी पिता भोले सिंह लोधी (40) ने सोमवार की दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।