जहरीला पदार्थ खाने से मौत
दमोह : हटाथाना क्षेत्र निवासी सोनू पिता कल्याण सिंह (23) ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी अनुसार सोनू को रविवार की शाम इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।