- Hindi News
- मृत जॉबकार्डधारियों के नाम से हो गया भुगतान
मृत जॉबकार्डधारियों के नाम से हो गया भुगतान
महात्मागांधी रोजगार गारंटी स्कीम में जिला अधिकारियों से लेकर पंचायत सचिव द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। यहां तक कि मृत जॉबकार्डधारियों के नाम भी मजदूरी का भुगतान हो रहा है। इसी शिकायत को लेकर मंगलवार को ग्राम सीतानगर के दर्जनों लोगों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपी।
शिकायत में उल्लेख है कि गांव के सचिव महेश बिल्थरे द्वारा मृत जॉबकार्डधारी दामोदर पिता पक्कू, अनारी पिता गंगू, भगवत पिता टीकाराम, सुल्तान पिता खदोले, कृष्णकुमार पिता राजाराम, ओंकार पिता बालमुकुंद, राधेश्याम पिता राजाराम, गोपीबाई पिता बाबूलाल खुमान पिता रल्ली के नाम मजदूरी निकाली जा रही है। जबकि इन सभी हितग्राहियों की मौत 4 साल पहले हो चुकी है। दूसरी गांव के जरूररतमंद मजदूरों को कोई कार्य नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से सचिव द्वारा अब तक निकाली गई राशि की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जगदीश प्रसाद सोनी, आनंद कुमार तिवानरी, नारायण सिंह, पंचम सिंह, कमल सिंह, परषोत्तम, बहादुर, सीताराम, भरत, काशीराम, रम्मू, रामशंकर, साहब सिंह, भरत सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।