लोक अदालत के लिए खंडपीठों का गठन
जिलाएवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकारण बीके श्रीवास्तव के निर्देशन में 13 दिसंबर को जिला न्यायालय दमोह, तहसील न्यायालय हटा एवं पथरिया में आयोजित होने वाली नेशनल एवं वृहद लोक अदालत के संपादन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ओपी रजक ने खंडपीठों को गठन कर दिया है। जिला न्यायालय दमोह में आयोजित 15 खंडपीठों में खंडपीठ क्रमांक 1 के लिए विशेष न्यायाधीश तारकेश्वर सिंह, खंडपीठ 2 के लिए अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम राजेश कुमार कोष्टा, खंडपीठ 3 के लिए प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश आरपी सिंह, खंडपीठ 4 के लिए द्वितीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश संजीव पांडेय, खंडपीठ 5 के लिए तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुनील कुमार जैन, खंडपीठ 6 के लिए प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रकाश चंद्रा, खंडपीठ 7 के लिए चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शशिकला चंद्रा, खंडपीठ 8 के लिए मुख्य न्यायाधीश मजि. अशोक गुप्ता, खंडपीठ 9 के लिए न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी ओपी रजक, खंडपीठ 10 के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अहमद रजा, खंडपीठ 11 के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वीणा खलको, खंडपीठ 12 के लिए न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी राम मनोहर सिंह दांगी, खंडपीठ 13 के लिए न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी भूपेश कुमार मिश्रा, खंडपीठ 14 के लिए न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी शिवानी शर्मा तथा खंडपीठ क्रमांक 15 के लिए न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी वरूण कुमार शर्मा पीठासीन अधिकारी बनाए गए हैं।
वहीं तहसील न्यायालय हटा की 4 खंडपीठ में खंड पीठ क्रमांक 1 के लिए अति.जिला न्यायाधीश हटा सुभाष कुमार जैन, खंड पीठ 2 के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हटा सुशीला वर्मा, खंड पीठ 3 के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हटा वीरेंद्र वर्मा, खंड पीठ 4 के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हटा सीएस सैयाम पीठासीन अधिकारी बनाए गए हैं, तथा तहसील न्यायालय पथरिया की एक खंडपीठ के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पथरिया एमपी नामदेव को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।