पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी में कैमरे लगवाने के निर्देश

सब्जी मंडी में कैमरे लगवाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेटसभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर आंगनबाड़ी केंद्रों का सतत निरीक्षण करें और रिपोर्ट दें, जो भी सुपरवाइजर निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरतता है उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। जो भी बच्चा कुपोषित है, उनकी जानकारी सूची सीएमएचओ को दी जाए। कलेक्टर ने कहा नगर पालिका शहर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ सुनिश्चित करवाए। उन्होंने चिंहित स्थलों पर कैमरे भी लगवाने की बात कही ताकि ऐसे लोग चिहिंत हो सकें। कलेक्टर ने नपा के सहायक राजस्व निरीक्षक और मोहर्रिर के बैठक में उपस्थित होने सीएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा उक्त कर्मचारी सौंपे दायित्वों का निर्वहन करें यदि नहीं करते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा वे फील्ड विजिट करें, कार्यो की गुणवत्ता देखें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम से कहा अपने क्षेत्र के कॉलेजों का औचक निरीक्षण करें। शहर के सभी कॉलेज अतिक्रमणमुक्त करा दिए गए हैं। कॉलेजों में सभी प्राध्यापक समय पर पहुंचें। उन्होंने एसडीएम से निरीक्षण की जानकारी भी ली। उन्होंने स्कूलों में शौचालय बनने की जानकारी लेते हुए अभी भी 10 स्थानों पर कार्य प्रारंभ नहीं होने पर गंभीर नाराजगी जताई। प्रभारी अधिकारी से कहा जमीन संबंधी समस्या होने पर क्षेत्रीय तहसीलदार, एसडीएम से क्यों संपर्क नहीं किया गया। समय सीमा में कार्य सुनिश्चित कराने की हिदायत दी गई। उन्होंने निर्माण कार्यो के संबंध में कहा कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर संबंधित को आवश्यक रूप से लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्देश की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। श्री सिंह ने स्व रोजगार मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. गौतम से कहा आरबीएसके के वाहनों पर लेखन अनिवार्य रूप से करवाया जाए, संबंधित क्षेत्र का भ्रमण करें और निर्देशानुसार काम निपटाएं।

अबसब्जी मंडी होगी स्थापित

कलेक्टरने एसडीएम मनोज कुमार ठाकुर को निर्देश देते हुए कहा कि जहां सब्जी मंडी स्थापित होना है उस स्थल का निरीक्षण करके कार्रवाई सुनिश्चित करे। यह काम जल्दी पूरा किया जाना है।