अंधेरा होने से परेशानी
अंधेरा होने से परेशानी
दमोह। स्थानीयबजरिया वार्ड नंबर 5 चमड़ा फैक्टरी से लगे हुए मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से यहां के लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मार्ग में अंधेरा होने से यहां आसामाजिक तत्वा डेरा जमाए रहते हैं। रात के समय घरों से निकलना मुश्किल होता है। वहीं अंधेरे में कोई अप्रिय घटना होने का भय बना रहता है।
जिलास्तरीय शिविर 24 को
दमोह. स्थानीयमानस भवन में 24 सितंबर को निशक्तों को उपकरण के मूल्यांकन परीक्षण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा निशक्त प्रकोष्ठ जिला संयोजक हेमेंद्र रजक ने बताया कि शिविर में ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, वाकर, श्रवण यंत्र आदि उपकरण वितरण किए जाने हैं। जिसके लिए निशक्तजनों का पंजीयन किया जाना है। निशक्तों का उपकरण वितरण शिविर 1 माह बाद लगाया जाएगा।