पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह 5 बजे घर से निकली और फिर कुएं में मिला शव

सुबह 5 बजे घर से निकली और फिर कुएं में मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के सेंट जांस स्कूल के समीप खाली पड़े मैदान के एक कुएं में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला सुबह 5 बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। इसके बाद उसके साथ ऐसी जाने क्या अनहोनी हुई कि बाद में उसका शव कुएं में पड़ा मिला। महिला दो बच्चों की मां थी। घर से निकलने से पहले उसने अपनी 15 माह की बेटी को दूध पिलाया था और फिर वापस नहीं लौटी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। बताया गया है कि मृतिका छतरपुर जिले के पंचमनगर गांव की निवासी है। उसका पति दमोह में एक निजी मोबाइल टॉवर कंपनी में चौकीदार है। जिस स्थान पर यह घटना हुई उसके थोड़ी ही दूर महिला अपने पति के साथ टॉवर के नीचे बने एक कमरे में रहती थी।

मृतिका की पति परशराम यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 5 बजे उसकी प|ी रानी यादव (25) हर दिन की तरह नित्यक्रिया के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परशराम ने बताया कि उसका 4 साल का बेटा आनंद एवं 15 माह की बेटी उसके साथ घर पर ही सो रही थी। जब काफी देर तक प|ी घर नहीं लौटी, तो उसने बाहर जाकर देखा। आसपास तलाश करने के बाद जब वह कुएं के समीप पहुंचा, तो वहां प|ी द्वारा ले जाया गया खाली डिब्बा पड़ा मिला। कुएं में झांककर देखने पर प|ी की चप्पल पानी में तैरती मिली। इस पर उसे प|ी के कुएं में गिरने का संदेह हुआ। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। परशराम ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह प|ी के साथ अपने गांव पंचमनगर गया था। शुक्रवार को ही वहां से वापस दमोह लौटे थे। उसका प|ी से तो कभी विवाद हुआ और ही कोई ऐसा कारण था कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाती। परशराम ने प|ी के साथ किसी अनहोनी घटना का संदेह जताया है। उधर घटना के बाद उसके दोनों बच्चे मां के लिए रोते-बिलखते दिखे।

दमोह। दोबच्चों के साथ पुलिस चौकी में खड़ा मृत महिला का पति।