- Hindi News
- ट्रेन से लकड़ी के 66 गट्ठे जब्त कर वन विभाग को सौंपे
ट्रेन से लकड़ी के 66 गट्ठे जब्त कर वन विभाग को सौंपे
दमोह. जिलेके घटेरा एवं सगौनी वन क्षेत्र से रोजाना ही पैसेंजर ट्रेनों में लकड़ी के सैकड़ों के गट्ठे भरकर लाए जाते हैं। जिससे यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। वहीं शनिवार को रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैसेंजर ट्रेन से लकड़ी के 66 गट्ठे जब्त किए हैं। यह लकड़ीवन विभाग के सुपुर्द कर दी गई है। इस कार्रवाई के दौरान ट्रेनों से लकड़ी लाने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। शनिवार को जैसे ही रेलवे पुलिस का अमला कार्रवाई के लिए पहंुचा तो लकड़ी लाने वाले लोग इधर-उधर भाग गए। गौरतलब है कि दमोह आने वाली पैसेंजर ट्रेनों में रोजाना ही सैकड़ों लकड़ी के गट्ठे ट्रेनों की खिड़कियों पर लटकाकर और बोगियों के अंदर रखकर लाया जाता है। इस कारण रेल यात्रियों को चढ़ने-उतरने सफर करने में हर दिन परेशानी होती है। लकड़ी लाने वाले लोग हर दिन दमोह आने के पहले ही पथरिया फाटक स्थित आउटर पर ट्रेन को चैनपुलिंग से रुकवाकर लकड़ी उतार लेते हैं। ट्रेन में लकड़ी लाने के कारण यात्रियों के साथ आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। कार्रवाई होने के कारण यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है। वन विभाग उड़नदस्ता प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे पुलिस द्वारा शुक्रवार को लकड़ी के 66 गट्ठे जब्त कर वन विभाग को सौंपे गए हैं। जिन्हें वन डिपो हिंडोरिया भेजा गया है।
दमोह। लकड़ियोंको जब्त कर रेलवे पुलिस ने वन विभाग के सुपुर्द किया।