सीआईसीएम क्लब विजयी
दमोह. जिलाफुटबाल संघ द्वारा आयोजित स्व. श्री मीनू चेर पनबेलीवाला अंतर क्लब फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में सीआईसीएम ने एमआईसीएस क्लब को 4-0 से पराजित किया। मैच के निर्णायक उमेश यादव, किशन सिंह, करामत खान, दीपक सिंह रहे। इस अवसर पर एम आर नामदेव, आर आर खुशाल, कपिल खरे, राजेश सालोमन, हरिशंकर यादव, डीएल अहरवाल, राजेंद्र खरे तथा ललित नायक उपस्थित थे। रविवार को सौरभ क्लब विरुद्ध एमआईसीएस के मध्य मैच होगा।