हिंदी पखवाड़े पर र्स्पधाएं
हिंदी पखवाड़े पर र्स्पधाएं
दमोह. शहरके केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को हिंदी पखवाड़े का समापन किया गया। समापन के दौरान छात्र-छात्राओं ने हिंदी लेखन संबंधी अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जिनमें छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, कहानी लेखन, पुस्तक समीक्षा, कविता पाठ, शुद्ध लेखन, श्रुत लेखन, नाटक विचार प्रस्तुति हमारा प्यारा भारत देश पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने हिंदी के विख्यात कवियों की कविता प्रस्तुत की।