पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे ही दिन खुदाई करके सुधारी गई पाइप लाइन

दूसरे ही दिन खुदाई करके सुधारी गई पाइप-लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बकौली चौराहा से बहराम टॉकीज मार्ग पर दो दिन से बह रहा पानी शनिवार को बंद हो गया। नगरपालिका ने सुबह से ही सड़क खुदवाकर क्षतिग्रस्त पेयजल सप्लाई लाइन को दुरुस्त करा दिया। इस बारे में शनिवार के अंक में ही दैनिक भास्कर ने खबर प्रकाशित की थी।

शहर के बकौली चौराहा से बहराम टॉकीज जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे टेंट के पाइप लगाने के दौरान पानी की सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। लापरवाह तरीके से सड़क पर गड्ढा करके पाइप लगाए जाने के दौरान पानी की सप्लाई लाइन में बड़े सुराख हो गए थे।

इस पर दो जगह से सड़क पर पानी बह रहा था। सड़क पर पानी बहने से कीचढ़ फैलने लगा था और नवरात्र के दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों सहित दुकानदारों को परेशानी हो रही थी। शनिवार को नगरपालिका ने दोनों स्थानों पर गडढे करवाए तो पाइपों में बड़े सुराख मिले। इनको बंद करवाकर लाइन काे दुरुस्त किया गया, इससे पानी का बहाव रुक गया। जल संकट से जूझने वाले इस शहर में सप्लाई लाइन से पानी बहना अपने-आप में बड़ी समस्या थी।