ब्लॉक स्तरीय समितियों का किया गठन
ब्लॉक स्तरीय समितियों का किया गठन
दमोह।स्वामी विवेकानंद विचार क्रांति मंच के तत्वावधान में महाछात्र संघ द्वारा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश तिवारी एवं परीक्षा संयोजक आशीष तंतुवाय द्वारा जिले के विकासखंडों में बैठक आयोजित करते हुए समितियों का गठन किया गया। हिण्डोरिया में उदित नारायण खरे, अंशु ताम्रकार, राहुल सोनी, पटेरा में पुष्पेंद्र सोनी एवं श्रीश नेमा, हटा में सौरभ नेमा एवं हेमंत तंतुवाय, बांसा में शुभम पटेल, सुधीर गर्ग, त्रिलोक पटेल एवं मयंक सिंह तोमर, पथरिया में गोविंद दुबे, कन्हैया विश्वकर्मा, कवीश सिंघई, विक्रम ठाकुर, प्रिंस सिंह परिहार को परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उक्त क्षेत्रों में परीक्षा प्रबंधकों का भी चयन किया गया।