एक लाख रुपए की राहत राशि जमा
एक लाख रुपए की राहत राशि जमा
दमोह.कश्मीर में आई अतिबाढ़ आपदा से जानमाल को भारी नुकसान हुआ है तथा कई परिवार बेघर हो गए हैं। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए कहा है। जिस पर जल संसाधन संभाग दमोह के कार्यपालन यंत्री सुरेंद्र पीतलिया एवं समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर के माध्यम से एक लाख रुपए की सहायता राशि बैंक ड्रॉफ्ट द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष मप्र शासन को भेंट की है, जो कश्मीर के बाढ़ पीड़ित नागरिकों को शासन द्वारा दी जा रही आर्थिक मदद में सहायक होगी।