- Hindi News
- अस्सी मीटर ऊंचा टावर गिरने से दो घायल, जांच करने पहुंचे अिधकारी
अस्सी मीटर ऊंचा टावर गिरने से दो घायल, जांच करने पहुंचे अिधकारी
देहात थाना क्षेत्र के छपरट बम्होरी गांव में एक 765 हाईटेंशन केवी लाइन का टावर धरासाई होने से दमोह-बीना लाइन बंद हो गई। हादसे में सिहोरा पडरिया निवासी जितेंद्र पिता पंचम परिहार महेश कुशवाहा घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां से जितेन्द्र को जबलुपर रैफर कर दिया गया। दूसरे दिन शनिवार को पुलिस कंपनी के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे।
बताया गया है कि टावर क्रमांक 55 के एंगिलों को अज्ञात लोगों ने चोरी के उद्देश्य से काट लिया था जिससे वह धराशायी हो गया। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि टावर की ऊंचाई 80 मीटर है और 13 मीटर तक जमीन के अंदर है एंगिल काटने के कारण वह क्षतिग्रस्त होने से कंपनी काे लगभग 50 लाख की क्षति हुई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
दमाेह। टावर गिरने के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस। जमीन पर पड़ा टावर।