- Hindi News
- बस में फंसकर केबल टूटी कुछ देर आवागमन थमा
बस में फंसकर केबल टूटी कुछ देर आवागमन थमा
पुराने जिला पंचायत गेट के पास शनिवार की शाम केबल टूटकर सड़क पर गिर गई। जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम करीब 5 बजे एक बस में फंसकर केबल टूट गई और सड़क पर लटक गई। सड़क के दोनों ओर से केबल लटकने से सड़क से होकर जाने वाले वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। राहगीर बंटी, आनंद नामदेव ने बताया कि किसी वाहन में फंसकर केबल टूट गई और सड़क पर झूलने लगी, जिससे सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। कुछ देर के लिए सड़क पर बसों, ट्रकों सहित अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसकी सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी गई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों के ऊपर से बिजली के तार व्यवस्थित नहीं हैं, कई बार अधिकारियों कर्मचारियों से सुधार के लिए कहा गया लेकिन अब तक सुधार नहीं कराया गया।
दमोह। बस स्टैंड चौराहा पुराने जिला पंचायत गेट के सामने शनिवार की शाम तार टूटकर सड़क पर गिर गया जिससे आवागमन प्रभावित रहा। लाेगों को निकलने में परेशानी हुई। काफी देर तक जाम के हालत बने रहे।