पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी सरपंच के मामले में आरोपियों को जेल भेजा

आदिवासी सरपंच के मामले में आरोपियों को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम हरदुआ सड़क सरपंच देवी सिंह गौड़ के मामले में कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने एसडीएम तेंदूखेड़ा सीपी पटेल को जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम श्री पटेल, एसडीओपी शर्मा तथा नोहटा टीआई ने ग्राम हरदुआ सड़क पहुंचकर ग्राम का मुआयना किया। एसडीएम पटेल ने बताया कि सरपंच को समझाया गया है कि उसे किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। उसका जिन व्यक्तियों से विवाद हुआ है उन्हें 151 के तहत जेल भेज दिया गया है। एसडीएम श्री पटेल ने बताया कि अभी सरपंच ग्राम माला बम्होरी में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा है। सरपंच का कहना है कि अब वह माला बम्होरी में ही रहेंगे। गौरतलब है कि हरदुआ सड़क गांव के प्रभावशाली लोगों ने गांव के आदिवासी सरपंच से उसका पालतू मुर्गा मांगा था। जब उसने मुर्गा देने से इनकार करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी थी। इस घटना से भयभीत सरपंच अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर ग्राम माला बम्होरी में रहने चला गया था। अब अधिकारियों के समझाने पर भी वह गांव जाने तैयार नहीं है। सरपंच का कहना है कि उसे गांव के प्रभावशाली लोगों से खतरा है, उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है।