पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल न्यायालयों में 6550 प्रकरणों का हुआ निराकरण

सिविल न्यायालयों में 6550 प्रकरणों का हुआ निराकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलन्यायालयों में सत्र न्यायालय एवं मजिस्ट्रेट न्यायालय में माह सितंबर 12 से अगस्त 2013 तक 9161 प्रकरण लंबित थे। एक वर्ष में 4324 प्रकरण प्रस्तुत किए गए कुल 13485 प्रकरणों में से 2039 प्रकरणों में सजा दी गई। वहीं कुल 5613 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर वर्ष के अंत में 7872 प्रकरण लंबित थे। जबकि माह सितंबर 13 से अगस्त 14 तक 7872 प्रकरण लंबित थे। साथ ही 5177 प्रकरण अवधि में प्रस्तुत किए गए कुल 13049 प्रकरणों में से 3347 प्रकरणों में सजा सुनाई जाकर 6550 प्रकरणों का उक्त अवधि मेें निराकरण किया गया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सितंबर 12 से अगस्त 2 तक की अवधि में 1373 प्रकरणों की कमी आई है। इसी प्रकार सजा प्रतिशत में वृद्धि हुई तथा दोषमुक्ति में कमी आई है।