- Hindi News
- मुख्य सड़कों पर मवेशी आए दिन हो रहे हादसे
मुख्य सड़कों पर मवेशी आए दिन हो रहे हादसे
नगर के मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों के जमावड़े से वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन रोड पर मवेशियों के कारण कोई कोई दुर्घटना होती ही रहती है। नगर परिषद के अधिकारी भी आवारा मवेशियों को लेकर त्रस्त हैं क्योंकि कांजी हाउस बंद होने के कारण आवारा मवेशियों को बंद नहीं किया जा सकता।
तारादेही चौराहे से जबलपुर रोड पर बस स्टैंड एक्सीलेंस स्कूल तक, दमोह रोड पर तहसील कार्यालय तक एवं चौराहे से तारादेही रोड पर चौरई तक आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है जिससे वाहन चालको के साथ पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। मवेशियों के मालिकों के द्वारा अपने दूध देने वाले मवेशियों को सुबह एवं शाम को दूध दोहने के बाद आवारा छोड़ दिया जाता है। कई बार तो मवेशियों के आपस में लड़ने पर बाइक चालक एवं अनेक राहगीर दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं। इसके बाद भी नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा इस ओर ध्यान नहींं दिया जाता है। वाहन चालकों ने बताया कि रोड पर मवेशियों के कारण हमें परेशानी होती है कभी कभी मवेशियों को बस या अन्य कोई वाहन से चोट जाती है तो मवेशियों के मालिकों के साथ आम आदमी भी हमसे लड़ने मारने को तैयार हो जाते हैं।
नगर परिषद के सीएमओ महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि कांजी हाउस बंद हो गई है जिससे आवारा मवेशियों को बंद नही कर सकते हांका गेंग प्रति दिन मवेशियों को खदेड़कर नगर के बाहर करते हैं इसके अलावा नगर मे मुनादी कराकर मवेशियो के मालिकों को सूचित किया जा रहा है कि अपने अपने मवेशियों को घर पर बांध कर रखें।