पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों के लिए 15 दिन चलता है नि:शुल्क भंडारा

गरीबों के लिए 15 दिन चलता है नि:शुल्क भंडारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरीबों के लिए 15 दिन चलता है नि:शुल्क भंडारा

दमोह. किसान भवन परिसर में पितृ पक्ष के दौरान शहर के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए 15 दिन तक नि:शुल्क भंडारे का आयोजन पिछले 15 सालों से कराया जा रहा है। इस आयोजन को दरिद्र नारायण भोज नाम दिया गया है। पितृ मोक्ष अमावश्या तक चलने वाले इस आयोजन में हर दिन लोगों को भोजन कराया जाता है। भंडारे के आयोजक अजय नामदेव ने बताया कि मानव सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है। भूखों को भोजन कराने से से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। सहयोग से इस काम को किया जाता है।