- Hindi News
- संभागीय खेल मुकाबलों में दमोह का रहा दबदबा
संभागीय खेल मुकाबलों में दमोह का रहा दबदबा
एक्सीलेंस स्कूल खेल मैदान में आयोजित संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस खेल मुकाबले में दमोह जिला का दबदवा बना रहा। समापन समारोह में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिद्धार्थ मलैया, नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश नायक भाजपा महामंत्री सतीश तिवारी मुख्य अतिथि थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
यह टीमें रहीं विजयी: प्रतियोगिता में हैंडबाॅल सीनियर बालक वर्ग में विजेता दमोह जिला, उपविजेता छतरपुर, बालक जूनियर में विजेता दमोह, उपविजेता टीकमगढ़, बालक मिनी वर्ग में विजेता दमोह उपविजेता छतरपुर, बालिका मिनी वर्ग में विजेता दमोह उपविजेता सागर नगर, बालिका जूनियर वर्ग में विजेता दमोह उपविजेता पन्ना, बालिका सीनियर वर्ग में विजेता टीकमगढ़ उपविजेता दमोह की टीम रही। वहीं फुटबाॅल सीनियर बालक वर्ग में विजेता दमोह उपविजेता सागर नगर रही। नेटबाॅल में छतरपुर विजेता दमोह उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में दमोह की हैंडबाॅल वर्ग की सीनियर बालिका वर्ग को छोड़कर सभी टीमें फाइनल में विजेता रहीं। इस अवसर पर एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य केके पांडे, जीपी सक्सेना, अनिल जैन, खेल अधिकारी डीआर राय, विपिन चौबे, एलएन वैष्णव, अाफताब खान, ऋषि उपाध्याय, राजेंद्र पाराशर, जगविजय पटैल, नीतू, इंद्रजीत सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे।
खेल-कूद
दमोह। संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान करते अतिथि।