पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह जुआरी पकड़े 47 हजार जब्त

छह जुआरी पकड़े 47 हजार जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम सकतपुर में खेत में बने मकान में चल रहा था जुआ फड़

भास्कर संवाददाता. दमोह

जिले के बटियागढ़ थानांतर्गत ग्राम सकतपुर में पुलिस ने एक जुआ फड़ पर छापा मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर 47 हजार रुपए नगद 5 मोबाइल जब्त किए। पुलिस ने बताया कि ग्राम सकतपुर निवासी सीताराम पटैल के खेत में बने एक मकान में काफी समय से जुआ फड़ संचालित होने की जानकारी मिली थी। जिस पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, थाना बटियागढ़ से सउनि बीएल दुबे तथा अन्य स्टाफ के साथ सीताराम पटैल के खेत में बने मकान में दबिश दी तो वहां नंदराम पिता भगवानदास पटेल, गुड्डू उर्फ जाहर सिंह पिता पंचम सिंह राजपूत (44) निवासी नरसिंहगढ़, मुंशी पटेल पिता पूरन पटेल (31) निवासी ऐरोरा, सूरज भान पिता केशव प्रसाद पटेल (26) निवासी चंपत पिपरिया, गोविन्द सिंह पिता धरमसिंह लोधी (27) निवासी बसिया, सीताराम पिता सुखलाल पटेल निवासी सकतपुर (मकान मालिक) ताशपत्ती से हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। जुआरियों के विरुद्ध थाना बटियागढ़ में जुआ एक्ट के अन्तर्गत अपराध कायम किया गया है।