पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि उपज मंडी में 17 को होगा किसान सम्मेलन

कृषि उपज मंडी में 17 को होगा किसान सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2013 की फसल नुकसान के संबंध में किसानों को बीमा दावे की राशि के प्रमाण पत्र वितरण किए जाएंगे। इसके लिए कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समस्त राजस्व, कृषि एवं बैक अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिला स्तर पर किसान सम्मेलन 17 सितंबर को स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति दमोह प्रांगण में दोपहर 2 बजे से आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने महाप्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैक दमोह को किसान सम्मेलन में पात्र चयनित हितग्राहियों तथा समारोह स्थल पर उनकी संबंधित समिति प्रबंधक के माध्यम से वाहन परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक कृषि नामदेव हेडाऊ को निर्देशित किया कि किसानों के परिवहन, प्रमाण-पत्र एवं अन्य आकस्मिक व्यय के लिए राशि महा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैक, दमोह को उपलब्ध कराएं।

कृषि क्रांति रथ के माध्यम हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र किसानों के घर-घर जाकर दिए जाएंगे। तहसीलदार कृषि क्रांति रथ को दिए गए शेष पात्र हितग्राहियों की ग्रामवार सूची एवं प्रमाण-पत्र अधीनस्थ मैदानी अमले के माध्यम से किसानों के घर-घर जाकर उपलब्ध कराएंगे। महा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैक दमोह ने बताया कि किसानों की बीमा दावा राशि उनके खातों में 10-15 दिवस के अंदर समायोजित जमा कराई जाएगी।