- Hindi News
- पीओपी दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक, चल समारोह का स्थान बदला
पीओपी दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक, चल समारोह का स्थान बदला
दशहरा नवरात्र और ईदुज्जुहा पर्व पर कानून व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के मद्देनजर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में विजया दशमी के चल समारोह का स्थान बदलने, प्लास्टर आफ पेरिस की दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित नहीं करने सहित आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर समिति सदस्यों द्वारा 24 सितंबर से प्रारंभ नवरात्रि बैठकी पर व्यवस्थाओं, जवारे विसर्जन एवं ईदुज्जुहा पर्व के साथ-साथ रावण दहन के संबंध में दिए गए सुझावों पर अमल करने जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध चंदा वसूली हो और सड़कों पर पंडाल लगाकर आवागमन में व्यवधान बनने वाले अतिक्रमण को सख्ती से हटाएं। बैठक में तय किया गया कि 10 दिवसीय दशहरा पर्व के दौरान 2 अक्टूबर अष्टमी पर रामदल अखाड़ा चल समारोह, 3 को नवमी में जवारे विसर्जन और रावण का पुतला दहन तथा 4 अक्टूबर दसवीं को दुर्गा मूर्ति विसर्जन झांकियों का चल समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 6 अक्टूबर को ईदुज्जुहा पर्व मनाया जाएगा। चल समारोह में घातक हथियार लेकर ना चलने और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही गई।
घंटाघरपर एकत्र होंगी शहर की प्रतिमाएं
बैठकमें निर्णय लिया गया कि हर साल की तरह दुर्गा प्रतिमाएं घंटाघर पर ही एकत्रित होंगी। जहां से ही चल समारोह के लिए दुर्गा प्रतिमाओं को नंबर दिए जाएंगे। शहर में पिछले दिनों गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए चल समारोह का मार्ग बदला गया है। इस बार से बड़ा पुल होते हुए प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।
मूर्तिकारोंने कहा हम उपयोग नहीं करेंगे
बैठकतय किया गया कि दुर्गा प्रतिमाएं प्लास्टर आॅफ पेरिस की नहीं हो, इससे पर्यावरण में विपरीत प्रभाव पड़ता है। मूर्तिकारों ने कहा हम इसका उपयोग नहीं करेंगे और अपने साथियों को भी प्रेरित करेंगे। एसडीएम मनोज कुमार ठाकुर ने मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश से अवगत कराया।
पुलिसएवं बिजली व्यवस्था
नवरात्रमें देवी मंदिरों एवं स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं स्थल पर पुलिस बल तथा महिला पुलिस बल की गश्त तथा शहर में अवैध चंदा वसूली रोकने के निर्देश एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने