संदेही से पूछताछ में चोरी गई 73 हजार की किराना सामग्री जब्त की
चरहाई बाजार में स्थित किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जिससे चोरी गई सामग्री भी बरामद कर ली गई है। कोतवाली टीआई केके त्रिपाठी ने बताया कि पक्का सिंधी कैंप निवासी मनोज पिता राजकुमार कोटवानी 37 की चरहाई बाजार में मनोज ट्रेडर्स के नाम से दुकान संचालित है। 9 फरवरी को रात मे अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का शटर का कुंदा तोड़कर किराना सामग्री चुरा ली थी। रिपोर्ट पर कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने मामले में संदेही राजा उर्फ जयकुमार बंसल पिता जगदीश बंसल 18 निवासी कैदो की तलैया से पूछतांछ की गई। जिसके द्वारा अपने साथी मंगल बंशकार, गुल्लू बंशकार, एक नाबालिग के साथ दुकान के सामान चोरी करना स्वीकार किया गया। निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को पकड़ने में उपनिरीक्षक एएन द्विवेदी, प्रआ. राजेंद्र मिश्रा, आरक्षक सूर्यकांत, जितेंद्र, बीरबल, संजय, महेश का सहयोग रहा।
कोतवाली में पुलिस हिरासत में बैठा चोर।