पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईंटों से भरी ट्राॅली पलटी, चार घायल

ईंटों से भरी ट्राॅली पलटी, चार घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| ईंटों से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से चार मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार मड़ियादो से मोहरई जाते समय एक ट्रैक्टर ट्राली मलवारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में ईंटें लदी थीं, जिनके ऊपर मजदूर बैठे थे। ट्राली पलटने से मजदूर घायल हो गए। जिनमें अनीता आदिवासी, साेनू पिता दरबारी आदिवासी 16, दशोदा पति पप्पू आदिवासी 35 एवं पप्पू आदिवासी को चोट आने अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...