जिला लोधी समाज की बैठक आज
दमोह| जिला लोधी समाज की बैठक 14 फरवरी को दोपहर 1 बजे समाज के सामुदायिक भवन में आयोजित की जाएगी। जिसमें लोधी सामुदायिक भवन से संबंधित व्यवस्थाओं एवं रख-रखाव संबंधी आवश्यक चर्चा, आगामी 20 मार्च को रानी अवंती बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।