स्टार इलेविन ने कप पर किया कब्जा, पुरस्कार वितरित
शासकीय एक्सीलेंस स्कूल मैदान में चल रहे विधायक कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
प्रतियोगिता में शहरी एवं ग्रामीण अंचलों की कुल 9 टीमों ने भाग लिया। जिनमें शनिवार को स्टार इलेवन क्लब एवं रोहित क्लब आमचैपरा के मध्य फाइनल मैच खेला गया। रोहित क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 91 रन बनाए। स्टार इलेवन ने 11 ओवरों में लक्ष्य पूरा कर लिया। स्टार इलेविन की ओर से वसीम खान ने सर्वाधिक 31 रनों का योगदान दिया। स्कोरिंग मनोज जैन तथा कामेंट्री दिलीप असाटी एवं अंगद प्यासी ने की। अंपायरिंग शैलेंद्र चौधरी एवं मोहित श्रीवास्तव द्वारा की गई।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री जयंत मलैया, पथरिया विधायक लखन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, जनपद उपाध्यक्ष मनीषा तिवारी, एसपी तिलक सिंह, एएसपी अरविंद दुबे, आरआई अनिल राय मौजूद रहे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
वित्त मंत्री द्वारा विजेता टीम स्टार इलेवन को 21 हजार रुपए, उपविजेता रोहित क्लब आमचौपरा को 11 हजार रुपए तथा रनर टीम को 5 हजार रुपए की नगद राशि प्रदाय की गई। इसके अलावा विजेता, उपविजेता एवं रनरअप टीम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से कप वितरित किए गए। तथा नाहिद खान बेस्ट बालर, रज्जू बेस्ट कीपर, जहीर खान बेस्ट कैचर, आदिल खान प्लेयर आफ दा टूर्नामेंट को ट्राफी प्रदान की गई। पप्पू पटेल एसआटी क्रिकेट क्लब, विक्रांत पटेल परफेक्ट क्लब, ताहिर खान स्टार इलेविन, नवोदित लाल आमचौपरा क्लब, शिवम पुलिस इलेविन, दीपक आमचौपरा इलेविन, आदिल खान स्टार इलेविन, जहीर खान स्टार इलेविन को अलग अलग मैचो के लिए मैन आफ दा मैच चुना गया। संचालन विपिन चौबे ने किया। आभार पवन तिवारी ने माना। कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, ओपी धुर्वे, रजनीपाल, नेहा खरे, रंजीत, सरीन कौर, संतोषी पटेल का सहयोग रहा।
दमोह। टूर्नामेंट विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि।