उत्खनन जोरों पर, खोखली सािबत हो रही कार्रवाई
पथरिया। सुनार नदी में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
अधिकारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा ध्यान कोई ध्यान
भास्कर संवाददाता| पथरिया
पथरिया तहसील क्षेत्र में अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है। खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभाग द्वारा बीते माह जो कार्रवाई की गई, वह केवल दिखावा साबित हो रही है, क्योंकि क्षेत्र में जगह-जगह बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन जारी है।
बताया गया है कि कार्रवाई होने पर विभाग के अधिकारियों लेन-देन करके वाहनों को छोड़ देते हैं। कई बार तो जब दमोह से अधिकारी कार्रवाई के लिए निकलते हैं तो संबंधित को सूचना दे दी जाती है जिससे टीम के पहले ही उन्हें कुछ नहीं मिलता। हालही में सुनार नदी में सबसे ज्यादा खनन चल रहा है। इमलियाघाट से लेकिन बेरखेरी, इटवा, छोटी सगौनी सहित गूढा में सैकड़ों ट्रैक्टर रेत निकालते देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि एसडीएम व तहसीलदार भी अवैध उत्खनन पर रोक लगा सकते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
मैं दिखवाता हूं
अभी मैं छुट्टी पर हूं। एक सप्ताह बाद आकर देखता हूं। जहां भी अवैध उत्खनन चल रहा है रोका जाएगा। आरपीएस भदौरिया, खनिज अधिकारी दमोह