पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुएं में गिरने से पैर फैक्चर

कुएं में गिरने से पैर फैक्चर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुएं में गिरने से पैर फैक्चर

दमोह| कुआं में गिरने से एक व्यक्ति के दोनों में पैरों में चोट आई है। जानकारी अनुसार देहात थाना क्षेत्र के बांसातारखेड़ा निवासी कृष्णकुमार पिता राधाकृष्ण गर्ग 42 मशीन निकालने के लिए कुएं में उतर रहा था, तभी कुएं का पत्थर टूटने से वह नीचे जा गिरे जिससे उनके पैरों में चोट लग गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

दुर्घटना में चोट लगने से चार घायल

दमोह| वाहन दुर्घटना में चोट लगने से घायल चार लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर निवासी कंछेदी पिता तोताराम अहिरवार 72, मडियादो निवासी दशोदा पति बप्पू आदिवासी 35, सोमखेड़ा निवासी गीता पति कमलेश 20 एवं नयाबाजार निवासी जुनैद पिता जहीर खान 22 को चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बाइक से गिरकर महिला घायल

दमोह| देहात थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी गीता पित कमलेश अठ्या 25 को बाइक से गिरने पर घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला आग से जली

दमोह| हिंडोरिया थाना क्षेत्र के करैया निवासी बबलू सिंह की 22 प|ी लक्ष्मी को आग से जलने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जहरीला पदार्थ खाने से मौत

दमोह| बकस्वाहा थाना क्षेत्र निवासी कमलेश पिता मोहनलाल 32 को जहरीला पदार्थ खाने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...