धरना पर बैठे संविदा कर्मचारियों ने गाए भजन
दमोह। नियमितीकरण की मांग को लेकर कलम बंद हड़ताल कर धरने पर बैठे संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ ने छठवें दिन शनिवार को पंडाल में भजन कीर्तन किया। कलेक्टोरेट के सामने मनरेगा संविदा अधिकारी कर्मचारी सात दिवसीय धरने पर बैठे हैं। रविवार को धरना प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा। धरने पर बैठे अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वे पुन: आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि मनरेगा संविदा कर्मचारी अधिकारी शासन को दस सालों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक नियमित नहीं किया गया है। इसलिए सभी चरणबद्ध आंदोलन करते आ रहे हैं। यदि उनकी मांग पूरी नहीं होगी तो वे पुन: आंदोलन करेंगे। इस दौरान अंकित पटेल, परवेज खान, अनुराग सिंह, वीर सिंह, अर्जुन पटेल, अवधेश, संजय अहिरवार, राकेश, सुनील, आलोक, विजेंद्र सिंह, अयंक, दिनेश पटेल, हेमेंद्र सिंह, आदर्श मिश्रा, नितिन, द्वारका पटेल, सुदर्शन, नीरज पटेल सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।