सांई चरणों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
दमोह। ऊं सांईराम जी सेवाभाव परिवार द्वारा शनिवार को बसंत पंचमी के अवसर पर शाम 4 बजे स्थानीय बकौली चौक से सांईराम जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा में ढोल एवं डीजे की धुन पर भक्त नाचते थिरकते हुए सांईराम की जय-जयकार लगाते हुए चल रहे थे। सांई पालकी का लोगों ने जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया। सांईराम के चरणों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। पालकी यात्रा में भगवान शिव, सांईराम एवं मां सरस्वती के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे।